बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

‘महागठबंधन से महापरिवर्तन’, अखिलेश यादव ने जारी किया ‘साथी’ लोगो, सपाई-बसपाई में हुआ वायरल

  • March 20, 2019
  • 1 min read
‘महागठबंधन से महापरिवर्तन’, अखिलेश यादव ने जारी किया ‘साथी’ लोगो, सपाई-बसपाई में हुआ वायरल

लखनऊ | लोकसभा चुनावों का खुमार राजनैतिक दलों में जमकर बोल रहा है | बयानबाजी का दौर जारी है | सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को ‘इतिहास चक्र’ नाम से सपा-बसपा गठबंधन का लोगो ट्वीट किया। साथ ही बसपा सुप्रीमो मायावती को गरीबों की आवाज बताते हुए कहा कि यह वक्त महापरिवर्तन का है जोकि, आकर रहेगा।

https://youtu.be/hXdd2s3pht0

लोगो में लाल रंग में साइकिल का आधा पहिया और आधे हिस्से में नीले रंग में हाथी की सूंड़ है। लोगो चक्र के आकार में है, जिसमें लाल रंग से ‘सा’ और नीले रंग से ‘थी’ मिलाकर ‘साथी’ लिखा गया है। उसके ठीक नीचे महागठबंधन से महापरिवर्तन लिखा है।

अखिलेश ने मायावती के बारे में भाजपा विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह के बयान (मायावती रोज फेशियल करवाती हैं) पर कहा कि मायावती ने जीवन भर पिछड़ों, गरीबों और महिलाओं के सम्मान व भागीदारी के लिए संघर्ष किया है। उन्होंने उन वर्गों के खिलाफ आवाज उठाई, जिन्होंने वंचित वर्ग को दबाना चाहा। भाजपा समाज को पीछे ले जाना चाहती है, जबकि हम एक बेहतर भविष्य के लिए लड़ रहे हैं। यह परिवर्तन के लिए सबसे उपयुक्त समय है।