बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

महागठबंधन की महारैली से छोटे चौधरी का मोदी सरकार पर हमला, बोले-‘2019 चुनाव में BJP का होगा सूपड़ा-साफ़’

  • April 7, 2019
  • 1 min read
महागठबंधन की महारैली से छोटे चौधरी का मोदी सरकार पर हमला, बोले-‘2019 चुनाव में BJP का होगा सूपड़ा-साफ़’

सहारनपुर | महागठबंधन की महारैली में माया और अखिलेश के साथ रालोद सुर्पीमो ने भी सरकार पर जमकर हमला बोला | रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह ने दावा किया कि इस दफा चुनाव में भाजपा हारेगी ही नहीं, बल्कि उसका सूपड़ा साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि गरीब आदमी के पास एक ही ताकत है, वह है पांच साल में सरकार बदलने की। मगर भाजपा इसे खत्म करना चाहती है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कहते हैं कि अगर मोदी जीत गये तो 50 साल राज करेंगे। भाजपा सांसद साक्षी महाराज कहते हैं कि यह आखिरी चुनाव है।

https://www.youtube.com/watch?v=31Mp0OsBZCQ

छोटे चौधरी ने कहा कि सोचिये, ये लोग आपका संवैधानिक हक छीन लेना चाहते हैं। सिंह ने कहा, मोदी मन की बात में कहते हैं कि मैं तो फकीर हूं, झोला उठाकर चल दूंगा। हे भगवान! हमें भी ऐसा फकीर बना दो। मुफ्त की खाएंगे, सूट-बूट पहनेंगे, दुनिया घूमेंगे और कहेंगे कि मैं तो फकीर हूं। उन्होंने कहा कि मोदी ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले कहा था कि वह हर साल दो करोड़ रोजगार देंगे। मगर, रोजगार बढ़ना तो दूर, दो करोड़ कम हो गये। वह युवाओं को पकौड़ा बनाने की सलाह देते हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=pW0pN7u5lfI

अजित सिंह ने कहा कि क्या देश का प्रधानमंत्री झूठ बोलता है, नहीं यह कभी सच नहीं बोलता। मोदी के मां-बाप ने उसको सच बोलने की सलाह नहीं दी। मोदी अब कह रहे हैं कि तुम मुझे वोट दो मैं तुम्हें दो हजार रुपये दूंगा। प्रधानमंत्री तो देश का होता है लेकिन मोदी जी भाजपा के प्रधानमंत्री बने, वह हमारे प्रधानमंत्री नहीं हो सकते हैं। उन्होंने गन्ने के समर्थन मूल्य का जिक्र करते हुए कहा, मोदी ने कहा था कि गन्ने का दाम 400 रुपये प्रति क्विंटल होगा। मायावती जी और मुलायम सिंह यादव जी के शासन में गन्ना का दाम किसानों को मिलता था। आज अदालत के आदेश के बावजूद सरकार गन्ना मूल्य नहीं चुका रही है। मोदी और योगी किसान की फसल चर रहे हैं, सो अलग।