बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
फ़िल्मी दुनिया ब्रेकिंग न्यूज़ मनोरंजन समाज

राम जन्मभूमि फ़िल्म के विरोध में AIMIM Aligarh का प्रदर्शन, पुलिस से नोंक-झोंक

  • November 23, 2018
  • 1 min read
राम जन्मभूमि फ़िल्म के विरोध में AIMIM Aligarh का प्रदर्शन, पुलिस से नोंक-झोंक

अलीगढ | शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमेन वसीम रिजवी द्वारा बनाई गयी फिल्म राम जन्म भूमि का विरोध शुरू हो गया है | अलीगढ में शुक्रवार को मुस्लिमवादी नेताओं ने फिल्म के विरोध में प्रदर्शन किया | मुस्लिमवादी नेताओं ने फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है |
https://www.youtube.com/watch?v=LVEorOhbaZc

शुक्रवार को राम जन्म भूमि फिल्म को लेकन शमशाद मार्केट पर एआईएमआईएम के नेत्रत्व में प्रदार्स्ष्ण हुआ | प्रदर्शन को रोकने की प्रशासन द्वारा पूरी कोशिश की गई और मुस्लिमवादी नेताओं की पुलिस से नोंक-झोंक भी हुई | एआईएमआईएम के इस प्रदर्शन में अमुवि के कुछ छात्र नेता भी शामिल हुए | प्रदर्शनकारियों ने फिल्म को रोकने की मांग की | प्रदर्शन को रोकने पहुंची पुलिस पर सांप्रदायिक ताकतों को बढ़ावा देने और हक की आवाज को दबाने का आरोप लगाया |
https://www.youtube.com/watch?v=Id8tB-6Gibw

प्रदर्शन में एआईएमएआईएम के युवा महासचिव सैय्यद नाज़िम अली, महानगर अध्यक्ष सलमान अली, अमुवि पूर्व कैबिनेट नजमुस शकिव, पूर्व कैबिनेट मतीन अशरफ, कोर्ट मेंबर शफीक उर रहमान, छात्र नेता अबुल फजल शाज़ली, छात्र नेता राजा, अमीर जुवेंन, अंसार सिद्दीकी, अरशद मिर्ज़ा, शानू अली, इनाम खान आदि लोग मौजूद रहे।