बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 16, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति विशेष

राहुल, प्रियंका और जयंत पर लाठीचार्ज के बाद अलका लांबा ने अखिलेश-मायावती पर साधा निशाना, लिखा- UP के दो पूर्व CM घर में अबतक दुबक के बैठे हैं..

  • October 4, 2020
  • 1 min read
राहुल, प्रियंका और जयंत पर लाठीचार्ज के बाद अलका लांबा ने अखिलेश-मायावती पर साधा निशाना, लिखा- UP के दो पूर्व CM घर में अबतक दुबक के बैठे हैं..

नई दिल्ली | हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से मिलने जाते हुए पहले राहुल गाँधी, प्रियंका गाँधी और आज जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज के बाद सियासत तेज हो गयी है | योगी सरकार के साथ साथ अखिलेश और मायावती को भी कांग्रेस ने निशाने पर ले लिया है | कांग्रेस की प्रवक्ता अलका लांबा ने अखिलेश और मायावती पर निशाना साधते हुए घर में दुबकने का आरोप लगाया है |

अलका लांबा ने ट्वीट कर लिखा कि- पहले राहुल गाँधी जी पर तानाशाह अजय बिष्ट ने लाठियां चलावाँई, फ़िर प्रियंका गाँधी जी पर और अब जयंत चौधरी जी पर, शायद इसी डर से अभी तक यूपी के दो पूर्व मुख्यमंत्री अपने घर में अब तक दुबक के बैठे है, मात्र अपने कार्यकर्ताओं को पीटने के लिए भेज रहे हैं, नाम अपना चमका रहे हैं.