बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

अलीगढ : अवैध हॉस्पिटलों पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, बिना पंजीकरण के चल रहे आकांशा और अंश हासिप्टल सीज

  • July 7, 2019
  • 1 min read
अलीगढ : अवैध हॉस्पिटलों पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, बिना पंजीकरण के चल रहे आकांशा और अंश हासिप्टल सीज

अलीगढ | प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को संयुक्त रूप से कार्यवाही कर खैर बाईपास और खैर रोड पर बिना पंजीकरण के चल रहे आकांक्षा हास्पिटल और अंश हास्पिटल पर छापा मारा। इस दौरान दोनों ही जगह गंभीर अनियमितताएं मिलीं, जो मरीजों की जान के लिए खतरनाक थीं। दोनों हास्पिटल के आपरेशन थिएटरों को सील कर दिया गया है। दोनों हास्पिटल संचालकों को निर्धारित अवधि में सीएमओ कार्यालय आकर अपना जवाब दाखिल करने के लिए कहा गया है।

https://www.youtube.com/watch?v=DWXdenrfnm4

शनिवार को प्रशासन की ओर से एसीएम द्वितीय अंजुम बी और एसीएमओ डॉ. पीके शर्मा के नेतृत्व में संयुक्त टीम खैर बाईपास पर पहुंची। यहां पर आकांक्षा हास्पिटल पर छापा मारा। डॉ. पीके शर्मा ने बताया कि इसका पंजीकरण ही नहीं था। इसका आपरेशन थिएटर अवैध था। कौन सा डाक्टर, कब, क्या और कैसे इलाज कर रहा है, इसका कोई विवरण अस्पताल में नहीं था। पता चला कि यहां पर मेडिकल कालेज से भी कुछ डाक्टर आकर इलाज करते हैं। यहां पर ट्रेंड स्टाफ भी नहीं था। इसके आपरेशन थिएटर को सील कर दिया गया। इसी तरह खैर रोड पर अंश हास्पिटल की भी यही स्थिति थी। इसके पास भी कोई पंजीकरण नहीं था। इसके आपरेशन थिएटर को भी सील कर दिया गया। टीम ने रामघाट रोड स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर और अन्य हास्पिटल पर छापा मारा। यहां पर सभी व्यवस्थाएं ठीक मिलीं।

https://www.youtube.com/watch?v=4-THSAKNNyA

एसीएमओ डॉ पीके शर्मा ने कहा है कि पूरा हास्पिटल सील करते तो यहां जो मरीज भर्ती हैं उन्हें तकलीफ हो जाती। वह एक दो दिन में यहां से चले जाएंगे। दोनों के आपरेशन थिएटर सील कर दिए गए हैं। दोनों झोलाछाप वाली स्थिति में चल रहे थे। मरीजों की जान को यहां बहुत ही खतरा है