बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

रिश्तें शर्मसार : UP में नशेड़ी बेटे ने मां के साथ किया बलात्कार

  • July 9, 2020
  • 1 min read
रिश्तें शर्मसार : UP में नशेड़ी बेटे ने मां के साथ किया बलात्कार

लखनऊ | यूपी से शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है | सीतापुर में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां एक गांव की रहने वाली एक मां ने अपने बेटे पर जबरिया रेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी नशेड़ी बताया जा रहा है।

सीतापुर के एक गांव की 42 वर्षीया महिला ने सदरपुर थाने पर प्रार्थनापत्र देकर बताया है कि मंगलवार रात घर पर सोई थी। बुधवार तड़के उसके पुत्र ने बिस्तर पर ही उसे दबोच लिया। इसके बाद हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए बेटे ने मां के साथ रेप किया। पीड़िता ने सुबह घटना की जानकारी सदरपुर थाने पर प्रार्थनापत्र देकर दी।

सीओ अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी बेटे के खिलाफ मां की तहरीर पर रेप का केस दर्जकर मामले की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी विकास मिश्र ने बताया कि आरोपी युवक की तीन माह पूर्व पत्नी की मौत हो चुकी है तथा वह नशेड़ी प्रवृत्ति का बताया जा रहा है।