बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति राष्ट्रीय

आप 2019 में बन रहे महागठबंधन का हिस्सा नहीं : अरविंद केजरीवाल

  • August 9, 2018
  • 1 min read
आप 2019 में बन रहे महागठबंधन का हिस्सा नहीं : अरविंद केजरीवाल

दिल्ली|आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्पष्ट किया कि 2019 में जो महागठबंधन बन रहा है वे उसका हिस्सा नहीं बनेंगे। गुरुवार को रोहतक पहुंचे केजरीवाल ने कहा कि 2019 में लोकसभा चुनाव को लेकर जो पार्टियां महागठबंधन कर रही हैं उनकी देश के विकास में कोई भूमिका नहीं है।

उन्होंने कहा कि उनका गठबंधन आम जनता व विकास के साथ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गठबंधन में शमिल लोगों को सम्मान नहीं देना जानती। उन्होंने दावा किया कि पहले राष्ट्रपति चुनाव में उसके बाद अविश्वास प्रस्ताव में हमने बिना मांगे कांग्रेस को सर्मथन दिया मगर कांग्रेस ने आज तक हमसे कभी सम्मानजनक बात नहीं की।
केजरीवाल ने गुरुवार को राज्यसभा में हुए उपसभापति के हुए चुनाव में हुई हार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस के पास किसी भी चुनाव को लेकर कोई रणनीति नहीं है इसी कारण एक के बाद एक हार हो रही है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी हरियाणा में विधानसभा चुनाव के साथ-साथ लोकसभा की सभी सीटों पर भी चुनाव लड़ेगी।