बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
राष्ट्रीय समाज

राजधानी हुई फिर शर्मसार, SI के बेटे ने युवती को लात-घूसों से पीटा

  • September 14, 2018
  • 1 min read
राजधानी हुई फिर शर्मसार, SI के बेटे ने युवती को लात-घूसों से पीटा

दिल्ली| हम कितना भी नारीवादी विचारधारा का प्रचार-प्रसार कर लें लेकिन औरत को समाज में कभी वो इज्जत नहीं मिलेगी जिसकी औरत हकदार है, घरेलू हिंसा, पति की मार, रेप, तेजाब फेकना ,अनपढ़ता, यहां तक कि पुरूषों के आपस के विवाद होने पर भी मां और बहनों को संबोधित करके ही अपशब्द बोले जाते हैं। कभी यूपी तो कभी बिहार, कभी केरल तो कभी असम भारत को कोई राज्य महिलाओं पर हो रही हिंसा से अछूता नहीं है। हम कितना भी नारीवाद पर ज्ञान बंट ले लेकिन सच यही है की भारत एक पुरूष प्रधान देश है जहां औरत का सम्मान केवल घर की इज्जत के तौर पर किया जाता हैं उनको अपनी जिंदगी जीने का या फिर अपने मन- मुताबिक कुछ भी करने का कोई आधिकार नहीं है। इस बात पक्की मुहर लगा रहा है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा दिल्ली का एक वीडियो….
आपको बता दें कि इस वीडियों में दिख रहा है कि महिलाओं पर हो रही हिंसा की सारी हदें पार हो गयी हैं। वीडियों में एक लड़का एक लड़की को बहुत ही बर्बरता से मार रहा है। वो लड़की को लात-घूसों से मार रहा है। दरअसल वीडियो में लड़की से मारपीट कर रहा लड़का दिल्ली के कमला मार्केट में तैनात सब इंस्पेक्टर का बेटा बाताया जा रहा है। इस लड़के का रोहित तोमर है। 11 सितंबर की रात को एक लड़की ने रोहित के खिलाफ एक शिकायत दर्ज करवायी। जिसमें लड़की ने ये आरोप लगाया कि रोहित उसे कई दिनों ने परेशान कर रहा है जबरन शादी का दबाव बना रहा हैं। लड़की ने ये भी बताया की वो रोहित के साथ साल भर से रिलेशन में थी लेकिन अब उनके बीच कोइ रिश्ता नहीं हैं। इस बात से नाराज रोहित उस लड़की पर साथ रहने का जबरन दबाव बना रहा हैं और धमकियां दे रहा है। रोहित ने धमकी देते हुए ये वीडियो शिकायत करने वाली लड़की को भेजा और कहा की अगर वो उसकी बात नहीं मानती तो वीडियो में रोहित जिस तरह लड़की की पीटाई कर रहा है उसी तरह वो शिकायत करने वाली लड़की की पिटाई करेंगे।
सोशल मीडिया पर लड़की से मारपीट का ये वीडियो वायरल हो रहा हैं लेकिन वीडियो में दिखाई दे रही लड़की कौन है, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। लेकिन शिकायत करने वाली लड़की की तरफ से बताया गया है कि वो अपने पिता के नाम पर गुंडागर्दी करता है। वीडियो वायरल होने पर लड़की का परिवार डरा हुआ है। उसे डर है कि आरोपी कहीं उसके परिवार को नुकसान न पहुंचा दे। यह विडियो 10 सितंबर का बताया जा रहा है। 11 सितंबर की रात को लड़की की तरफ से कंप्लेंट दी गई लेकिन पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया।