बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय समाज

कलयुग में पवित्र रिश्ता शर्मसार, एटा में सगे भाई ने 9 वर्षीय बहन से किया बलात्कार, गिरफ्तार

  • March 27, 2020
  • 1 min read
कलयुग में पवित्र रिश्ता शर्मसार, एटा में सगे भाई ने 9 वर्षीय बहन से किया बलात्कार, गिरफ्तार

एटा | कलयुग में लगातार रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबरे सामने आ रही हैं | एटा में भी ऐसा ही मामला प्रकाश में है | एटा में सगे भाई ने ही खून के रिश्ते को तार-तार कर दिया। उसने नौ साल की बहन के साथ दुष्कर्म किया। घिनौती वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब उसके पिता मायके गई मां को लेने गए थे। आरोपी के विरुद्ध पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

https://www.youtube.com/watch?v=Eh1JI7qqAEw

थाना रिजोर क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की शाम 19 वर्षीय भाई ने नौ साल की बहन के साथ खेत में दुष्कर्म किया। इसके बाद भाई वहां से भाग गया। घायल अवस्था में बहन घर पहुंची और छोटे भाई को रोते हुए आपबीती सुनाई। इसी दौरान पीड़िता के ता ससुराल पत्नी को लेने गया हुआ था। मां और पिता को इसकी खबर छोटे भाई ने दी तो दोनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। माता-पिता घर पहुंचे तो लहुलुहान हालत में बालिका मिली। जिसको इलाज के लिए निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, हालत अभी भी स्थिर बनी हुई है।

https://www.youtube.com/watch?v=0-YkiRsMR6Y

वारदात से पहले पिता को पीटा-
बेटे के खिलाफ पिता ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया है कि आरोपी का चाल-चलन पहले से ही ठीक नहीं है। वारदात से पहले उसने अपने पिता को भी पीटा था।