बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

दिल्ली में कोरोना के 5 नए मामले, 35 हुई संख्या, केजरीवाल ने लोगों को दी ये जानकारी-

  • March 25, 2020
  • 1 min read
दिल्ली में कोरोना के 5 नए मामले, 35 हुई संख्या, केजरीवाल ने लोगों को दी ये जानकारी-

नई दिल्ली । देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 5 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से एक मरीज हाल ही में विदेश यात्रा से लौटा है। COVID-19 के इन पांच पॉजिटिव केसों के बाद अब दिल्ली में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार शाम यह जानकारी दी।

https://youtu.be/hcCStHoaWJQ

केजरीवाल ने कहा कि जो लोग अपने पड़ोस या कॉलोनियों में स्थित किराना की दुकानों से सामान खरीदते हैं उन्हें कर्फ्यू पास की आवश्यकता नहीं है। लोगों को अपनी स्थानीय किराना की दुकानों तक जाने के लिए किसी पास की आवश्यकता नहीं है। आप अपनी स्थानीय किराना दुकानों से सब्जियां, दवाएं, दूध और अन्य चीजें खरीद सकते हैं।

https://youtu.be/1UCGkkLQfv0