बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ विशेष समाज

नोएडा में रेव पार्टी पर एसएसपी का छापा, अय्याशी करते मिले बड़े घरानों के लड़के-लड़कियां, 192 गिरफ्तार

  • May 6, 2019
  • 1 min read
नोएडा में रेव पार्टी पर एसएसपी का छापा, अय्याशी करते मिले बड़े घरानों के लड़के-लड़कियां, 192 गिरफ्तार

नोएडा | नोएडा के ईको फार्म हाउस में चल रही रेव पार्टी से पुलिस ने रात एक बजे 161 लड़के और 31 लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया। यह फार्म हाउस सेक्टर-135 में है। छापेमारी और गिरफ्तारी की यह कार्रवाई का नेतृत्व खुद एसएसपी वैभव कृष्ण कर रहे थे। पुलिस को मौके से 31 हुक्के, 142 बीयर व शराब की बोतलें मिली हैं। पुलिस इन्हें गिरफ्तार कर सूरजपुर पुलिस लाइन ले गई। यहां से इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। इनमें फार्म हाउस का मालिक अमित त्यागी और पार्टी के आयोजन से जुड़े चार अन्य लोग शामिल हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=VHCZ293nJaI

यह पार्टी पुलिस-प्रशासनिक की इजाजत के बिना चल रही थी। फार्म हाउस में पूल सैटरडे नाइट विद डीजे नाम से रेव पार्टी चल रही थी। रात करीब 11:30 बजे इसकी सूचना नोएडा पुलिस को मिली। रात एक बजे एसएसपी वैभव कृष्ण और एसपी सिटी सुधा सिंह ने कई थानों की फोर्स के साथ फार्म पर छापेमारी की। पुलिस को देखकर फार्म में अफरा-तफरी मच गई। यहां पुलिस को 192 लड़के-लड़कियां मिले। कुछ आपत्तिजनक स्थिति में भी थे। इनकी उम्र 20 से 28 साल के बीच है और ज्यादातर दिल्ली व हरियाणा के हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=EmuF4lV9ySM

युवतियों को मिलता था कमीशन और फीस –
आयोजक ने पार्टी के लिए एस्कॉर्ट सर्विस से लड़कियों को बुलाया था। इन्हें एक ईवेंट पर एक हजार रुपये दिया जाना था। युवतियों की युवकों के साथ टेबल पर बैठने के साथ शराब पिलाने तक की कीमत तय थी। टेबल पर बैठा युवक जितना पैसा खर्च करता था, उसका 10 फीसदी युवतियों को अलग से कमीशन मिलता था। प्रत्येक युवक से 10 हजार रुपये प्रवेश फीस ली गई थी। पुलिस ने फार्म हाउस से 39 कार और 9 बाइकों को जब्त कर लिया। इनमें से कई लग्जरी कारें हैं। पूछताछ में पता चला है कि ज्यादातर युवक-युवतियां पढ़ाई कर रहे हैं। पकड़े गए आरोपियों में कई बड़े नेताओं और कारोबारियों के लड़के हैं।

एसएसपी नोएडा वैभव कृष्ण का कहना है कि पुलिस ने अवैध रूप से चल रही रेव पार्टी से 161 युवक और 31 युवतियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से यह पार्टी चल रही थी। एक्सप्रेस-वे थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी पर जांच बिठा दी गई है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।